सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई..औचक निरीक्षण में आरटीओ देहरादून पर गिरी गाज, सस्पेंड

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज सुबह अचानक आरटीओ देहरादून कार्यालय पहुंचे तो वहां कई कर्मचारी 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे। ऐसे में सीएम ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए आरटीओ देहरादून दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। इसे सीएम धामी का एक्शन आन द स्पाॅट माना जा रहा है।

Devbhoomi

दरअसल, आरटीओ देहरादून में तमाम अनियमितताओं के साथ ही अन्य शिकायतें मिल रही थी। इसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री धामी ने मौके का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे कई कर्मचारी नहीं पहुंचे थे कार्यालय, सभी से जवाब तलब किया जा रहा है। इसे देखते हुए मौके पर हड़कंप मच गया। पहली बार कोई मुख्यमंत्री ऐसे किसी आम जन से जुड़े दफ्तर में पहुंचे होंगे और उन्होंने सबसे बड़े दफ्तर के साहब को ही सबसे पहले संस्पेड कर दिया है। आरटीओ देहरादून के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मौके का औचक निरीक्षण कर यह बड़ी कार्रवाई की है। Read more


more news

Devbhoomi news

Uttarakhand Devbhoomi 

Devbhoomi Uttarakhand

Devbhoomi

Uttarakhand news

Uttarakhand 





Comments