दो दिनों से असम में बारिश, भूस्खलन के कारण 2 लाख से अधिक लोग प्रभावि हो चुके हैं। कई सड़कें लापता गई हैं यही नहीं एक रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। प्रकृति के इस कहर के कई फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। असम सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में सोमवार को कहा गया कि असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लगातार बारिश से भूस्खलन के बाद पहाड़ी जिले दीमा हसाओ राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। इसके साथ ही सोमवार रात भी कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन के बाद बाढ़ जैसे हालात लगातार बने हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें हुईं, जबकि भूस्खलन के कारण तीन मौतें पहले दीमा हसाओ में दर्ज की गईं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें होजई 78,157 और कछार में 51,357 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बताया गया है कि बाढ़ से 20 जिलों के 46 राजस्व मंडलों के कुल 652 गांव अब तक प्रभावित हुए हैं। Read more
more news
Comments
Post a Comment