केदारनाथ यात्रा पर आए यात्री जगह-जगह रोके गए, गौरीकुंड पैदल मार्ग 2 घंटे बाद खुला

 रुद्रप्रयाग/देहरादून, ब्यूरो। एक दिन पहले बारिश को देखते हुए केदारनाथ हाईवे पर आने वाले यात्रियों को रोका गया जा रहा था। कल रात और दिन में हुई बारिश के बाद केदरानााथ गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया जिसे जिला प्रशासन ने 2 घंटे बाद खोल दिया है। इससे पहले केदारनाथ यात्रा के अलग-अलग पड़ावों पर कई हजार यात्रियों को रोका गया था। वहीं, शासन और जिला प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी। आज करीब 2 घंटे बाद मार्ग की मरम्मत हुई है। सभी यात्रियों को जहां-तहां रोका गया। दूसरी ओर कई जगह बारिश और तूफान के बाद बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर के साथ पेड़ भी सड़कों पर गिरे हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड में अभी मानसून की शुरूआत भी नहीं हुई है और मौसम अपने नए-नए रूप दिखा रहा है। कई जगह जहां तूफान और बारिश के कारण भूस्खलन के साथ पेड़ भी गिर रहे हैं। अभी तक किसी भी धाम का मार्ग बाधित नहीं था जबकि एक रात की बारिश में ही गौरीकुंड पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम के इस मिजाज से यात्री भी जगह-जगह परेशान हैं। कई लोग तय समय से धाम में दर्शन करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। DM रुद्रप्रयाग ने इस बारे में जानकारी दी है। Read more


more news

Devbhoomi news

Uttarakhand News

Devbhoomi

Uttarakhand

Uttarakhand Devbhoomi news

Devbhoomi news Uttarakhand

Comments