धामी को प्रदेश की कमान सौंपे जाने पर ये रही चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों की प्रतिक्रिया

 उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): गंगोत्री 4 मंदिर समिति द्वारा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों ने बधाई दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में अल्प समय में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए वह ऐतिहासिक हैं। पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपे जाने पर पुरोहितों ने भाजपा केंन्द्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया।

Uttarakhand news

यहां प्रेस को जारी बयान में चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन विधेयक वापस लेने के अति महत्वपूर्ण निर्णय के अलावा उन्होंने जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योतिर्मठ किए जाने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया। डॉ सती ने कहा कि चारों धाम के तीर्थ पुरोहित पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री करते हैं। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल, समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, महापंचायत के संरक्षक अनुरूद उनियाल,  केदारनाथ व्यापार संघ केदारनाथ के अध्यक्ष केशव तिवारी,  उमेश सती, संजय तिवारी, बद्रीश पांडा, रोहित पंचायत के के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, कोषाध्यक्ष अशोक टोड़रिया आदि ने खुशी जाहिर की।

more news

Devbhoomi News

Devbhoomi Uttarakhand

Devbhoomi 

Uttarakhand Devbhoomi

Uttarakhand news



Comments