11 दिन तक चला घमासान आखिर धामी को ही मिली 12वें मुखिया की कमान

 देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की सियायत में कई दिनों तक नए मुखिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। आज चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद काफी माथापच्ची के बाद आखिर भाजपा ने कार्यवाहक सीएम धामी को ही दुबारा मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप दी है। Read More



 पुष्कर सिंह धामी इससे पहले प्रदेश के पांच साल में तीसरे मुखिया बनाए गए थे। चुनाव से चंद माह पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई। इसके बाद विगत फरवरी माह में विधानसभा चुनाव और 10 मार्च को परिणाम सामने आए। हालांकि पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा खटीमा से चुनाव हार गए, लेकिन फिर भी कई दिनों तक भाजपा हाईकमान में कई नामों पर माथापच्ची चलती रही। आखिर 11 दिन बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिए गए हैं। भाजपा हाईकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को देहरादून भेजा गया। कई दौर की वार्ताओं के बाद भाजपा मुख्यालय में हुई अंतिम बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सभी ने सहमति जताई। युवा चेहरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में लोकप्रिय भी रहे हैं।

more news


Comments