मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को रखा गया कड़ी निगरानी में, जानिए क्या किए गए हैं इंतजाम

 

Uttarakhand News

पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी जिले के सभी पोलिंग बूथ से लाई गयी ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में डबल लॉक के साथ सुरक्षा के कड़े घेरे में रखा गया है, जिससे ईवीएम मशीन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच सुरक्षित रखी जा सके। स्ट्रांग रूम को अब मतगणना दिवस के दिन खोला जायेगा। बताते चलें कि जिले में बनाये गये 947 पोलिंग बूथ से सभी पोलिंग पार्टी अब लौट चुकी है और इन पोलिंग पार्टी ने अपने साथ लाई गई ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया है। राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी में बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को रखने के बाद स्वंय जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में ईवीएम में डबल लॉक लगाया गया है। वहीं स्ट्रांग रूम के पास से लेकर और मतगणना स्थल तक तीन अलग अलग घेरों में बीएसएफ जवानों के साथ ही पुलिस का कड़ा पहरा यहां लगाया गया है। वहीं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में भी ईवीएम मशीन रहेंगे। Read more


more news also read

Devbhoomi news

Uttarakhand Devbhoomi News

Devbhoomi News uttarakhand

Uttarakhand News

Devbhoomi

 

Comments