उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी पहुंच उन्होंन अपने संबोधन की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद करते हुए की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को वीर भूमि भी बताया।
जेपी नड्डा ने राहुल को भी लिया आड़े हाथ
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और है। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे पर, इन्हें देखकर उन्हें खुशी हो रही है कि इसी बहाने इन्होंने भारतीय संस्कृति को तो जाना। साथ ही नड्डा ने कहा कि विकास करने वाली केवल भाजपा ही है।
जेपी नड्डा ने विकास कार्य गिनाएं
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से सालाना पांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बडा लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है। रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है।
जेपी नड्डा ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के अगले एक दशक के विकास का खाका है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और लाकडाउन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। उज्ज्वल गैस कनेक्शन से महिला सशक्तिकरण हुआ।
more news
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here



Comments
Post a Comment