बर्फ के बीच हनुमान की भक्ती में लीन भक्त, देखें विडियो

 


उत्तरकाशी (संवाददाता- विनित कंसवाल) : यमुनोत्री धाम से एक दिलचस्प बर्फ में ध्यान की तस्वीर सामने आई है जिसमें यमुनोत्री स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी भरत महाराज बर्फ में ध्यान केन्द्रित कर स्तुति में लीन है, नजारा ऐसा है जो हर किसी की बस की बात नही है। एक मिनट के विडिओ में हनुमान मंदिर के भरत महाराज बर्फ में बैठ कर हनुमान की स्तुति में ध्यान लगाये बैठे है, वो भी बिनाकुच बर्फ के उपर बिछाए हुए। यमुनोत्री धाम में इस समय करीब चार फीट तक बर्फ जमी हुई है जबकि इस समय यमुनोत्री में अधिकतम तापमान माईनस 5 डिग्री है जबकि न्यूनतम तापमान माईनस 16 डिग्री है। शीतकाल में यमुनोत्री धाम के कपाट छ माह तक बंद रहते है और इस समय यमुनोत्री के पैदल मार्ग में बर्फ जमी हुई है लिहाजा धाम तक पहुंचाना इस समय आसान नहीं है। वर्तमान समय में हमुनान मंदिर के मुख्या पुजारी समेत कुल पांच लोग यमुनोत्री धाम में मौजूद है जो पुरे शीतकालीन में यमुनोत्री में ही रहते है। Read more


more news

Devbhoomi

Uttarakhand News

Uttarakhand Devbhoomi News

Devbhoomi News Uttarakhand

Devbhoomi News

Uttarakhand



Comments