दुःखद…एवलाॅन्च के बाद लापता सात जवानों के शव इस इलाके से बरामद

 

Uttarakhand News

नई दिल्ली, ब्यूरो। दो दिन से एवलाॅन्च के बाद लापता सेना के सात जवानों के शव बरामद हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार विगत रविवार को ये जवान एवलाॅन्च आने के बाद लापता हो गए थे। सेना ने एक दिन पहले सोमवार को इस संबंध में बयान जारी कर जवानों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि की थी। जानकारी के अनुसार केमांग सेक्टर के हाई एल्टिट्यूड वाले क्षेत्र में एवलॉन्च में ये जवान फंस गए थे। सेना ने अब इसकी पुष्टि कर बताया कि सातों जवानों की मौत हो गई है। सभी के शव एवलॉन्च वाली जगह से बरामद किए कर दिए गए हैं। इससे पहले भी एवलाॅन्च में जवानों के फंसने के बाद मौतें होती रही हैं।


उत्तराखंड में भी पिछले साल एवलाॅन्च में फंसे 5 जवानों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई पोर्टरों की भी मौत हो चुकी है। इसके अलावा हिमाचल, सिक्किम आदि राज्यों में भी हिमस्खलन के कारण लोग मौत के मुंह में शमा चुके हैं। अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर एक हिमस्खलन में नौसेना के 5 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं केंद्र ने भी संसद में कई बार इस बारे में जानकारी दी है। फरवरी 2020 में केंद्र ने संसद में बताया कि 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण सेना के 6 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाओं में 11 अन्य मारे गए थे।


more news

devbhoomi

Uttarakhand News Devbhoomi

Devbhoomi Uttarakhand News

Devbhoomi News uttarakhand

Uttarakkhand Devbhoomi News


Comments