ब्लॉक प्रमुख समेत चुनावी मैदान में उतरे इन प्रत्याशियों ने ज्वाइन की कांग्रेस

रुद्रप्रयाग (नरेश भट्ट): रुद्रप्रयाग जिले में कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़े विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी का समर्थन मिला है। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने भी नामांकन वापस लेकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं एक दर्जन जनप्रतिनिधि भी कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में खड़े हो गये हैं। ऐसे में जहां भाजपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी बनी हुई है।
बता दें कि कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग विधानसभा से प्रदीप थपलियाल और केदारनाथ विधानसभा से मनोज रावत को प्रत्याशी घोषित किया है। रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन के आखिरी दिन बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने नामांकन वापस लेकर बसपा को झटका दे दिया। उन्होंने अपने साथ बसपा कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सबसे बड़े विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है, जबकि एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ दो ग्राम प्रधानों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि विकासखण्ड अगस्त्यमुनि (मंदाकिनी) जिले की सबसे बड़ा ब्लाॅक है, जिसमें दोनों विधानसभाएं आती हैं। ब्लाॅक प्रमुख के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कहा कि बसपा प्रत्याशी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया है। इससे पता चलता है कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस की लहर है। जनप्रतिनिधियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी प्रत्याशी को मजबूती  मिल रही है। कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा कहा कि चुनावों के समय में कई लोग आते हैं और कई लोग जाते हैं। कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखकर ब्लाॅक प्रमुख और बसपा प्रत्याशी के साथ ही जनप्रतिनिधि पार्टी में शामिल हुए है। इससे पार्टी प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी।

Uttarakhand

ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़कर ब्लाॅक प्रमुख बनी थी। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वायदे किए। अब परिवर्तन की लहर है। कहा कि दल-बल के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। नामांकन वापसी के बाद बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हुई हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का मन बनाया और अपना नामांकन वापस ले लिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश ने कहा कि वे भाजपा की रीति व नीतियों से काफी परेशान हो गये थे। उनके क्षेत्र में भाजपा ने कुछ भी कार्य नहीं किया है। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

more news also read

devbhoomi

Uttarakhand News

Devbhoomi News

Devbhoomi News Uttarakhand

Uttarakhand Devbhoomi News

Uttarakhand

कांग्रेस में शामिल हुए जनप्रतिनिधि…
ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर राणा, सूर्य प्रकाश, सुरजीत कंडारी, कैलाश, सावन नेगी, संतोषी देवी, कुसुम देवी, योगेन्द्र राणा, सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधान जीतराज, कुलदीप राणा, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, देव सिंह नेगी, संतोष रावत, प्रदीप रावत, प्रेम सिंह रावत, मनबर पटवाल, शिव लाल ने कांग्रेस में शामिल हुए।  

 

Comments