महज 23 साल की उम्र में इस युवा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रचा। ये खिलाड़ी है जैवलिन थ्रौ में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा। आज यानि 24 दिसंबर को नीरज चोपड़ा अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि उन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीरज चोपड़ा खेल जगत के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरते आए हैं।
इस साल टोक्यो ओलंपिक में, नीरज चोपड़ा, अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता बनने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि नीरज का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के एक छोटे से गांव खंडार के किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता सतीश कुमार एक किसान हैं और उनकी मां सरोज देवी एक गृहिणी हैं।
नीरज चोपड़ा 15 मई 2016 को आर्मी की 4 राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए, जिसमें उन्हें डायरेक्ट नायब सूबेदार के रूप में चुना गया। भारतीय सेना में शामिल होने के बाद, उन्हें मिशन ओलंपिक विंग और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। बता दें कि मिशन ओलंपिक विंग भारतीय सेना की एक प्रमुख पहल है। मिशन ओलंपिक विंग ने राष्ट्र को निशानेबाजी में दो ओलंपिक रजत पदक दिलाए हैं।
2018 में नीरज चोपड़ा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि ये पुरस्कार केवल ‘खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन’ के लिए सबसे अभिलाषणीय एथलीटों को प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा के नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। ऑस्ट्रेलिया में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उनके असाधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।
https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/channel/UCNWx…
more news


Comments
Post a Comment